उत्तराखंड भाजपा में एक नई एंट्री,चर्चाए गरम 

देहरादून : प्रदेश में सियासी हलकों में बीते दिन सोमवार को पूरे दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के भाजपा का हाथ थामने वाले है ये चर्चा काफी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यभ महेंद्र प्रसाद भट्ट से धनै की मुलाकात ने इन चर्चाओं को और भी हवा दी है ।

धनै भाजपा अध्यक्ष से उनके ऋषिकेश स्थित आवास पर मिले। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा हुई। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के फोटो भी वायरल हुए। फोटो वायरल होते ही धनै के भाजपा ने जाने की अटकलों का बाजार गरमाने लगा।शाम होते-होते भाजपा के हलकों में धनै के आने की चर्चाएं होने लगी। पार्टी सूत्रों ने भी धनै के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में सारी संभावनाएं बनी रहती हैं। धनै विधानसभा चुनाव में टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय से हार गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *