कोरोना काल ने देश को हर तरह से धराशाही कर दिया। जहाँ लोगो को मौत का ख़तरा बना रहा वहीँ दूसरी तरफ आर्थिक समस्याओं का बम भी फूटा जिसके चलते कई नौकरियां गयीं और जिन्हें नौकरी के नए अवसर मिलने की उम्मीद थी वो भी उन्हें नहीं मिल सकीं। अब अधिकतर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। उनके लिए अब सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस आपको जरूरत है,सही अवसर की। इसलिए आज हम आपको नए अवसर के बारे में बताने जा रहे हैं। आवेदकों का चयन आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के संबंध में तैयार योग्यता के आधार पर किया जा रहा है जिसके चलते ,आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करनी होगी। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है।अभ्यर्थी डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा करा सकतें हैं। उम्मीदवार को सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए और एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित व्यापार में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होना जरूरी है। जानिए कहा और क्या पद है रिक्त –हावड़ा – 659 पद,सियालदह – 1123 पद,आसनसोल – 412 पद,मालदा – 100 पद,कांचरापाड़ा – 190 पद,लिलुआ – 204 पद,जमालपुर – 678 पदइन सभी पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आरआरसी ईआर की आधिकारिक साइट rrcer.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 4 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और 3 नवंबर, 2021 को समाप्त होगी।
रेलवे में नौकरियों की हुई बारिश, 3366 पदों पर निकालीं बंपर भर्तियां

