स्कूल गेट पर रोते बिलखते रहे बच्चे,नहीं पसीजे शिक्षक

उन्नाव : यूपी के उन्नाव जिले के बांगरमऊ में शर्मनाक शिक्षकों की हरकत सामने आई जिसके चलते एक महीने की फीस जमा न कर पाने पर विद्यालय प्रबंधन ने 12 छात्रों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं देने दी। बच्चे काफी देर तक स्कूल गेट पर रोते रहे। अभिभावक एसडीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हुई। 

कस्बा टोला में संचालित एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले 12 छात्रों के अभिभावकों ने सितंबर महीने की फीस जमा नहीं की है। स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो प्रबंधन ने फीस जमा न होने पर उन्हें स्कूल गेट के बाहर खड़ा कर दिया। स्कूल गेट के बाहर रोते हुए बच्चों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। मामलें की होगी जांच। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *