पावन धाम आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मुफ्त दवाइयों का होगा वितरण 

हरिद्वार : बरसात मौसम जहां सुहावना मौसम लेकर आता है वहीँ बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी साथ लाता है इसी कड़ी में आई फ्लू  फैला हुआ है। आई फ़्लू व बुखार, खांसी की जांच व दवा वितरण के लिए आज गुरूवार को पावन धाम आश्रम में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। पावन धाम की संचालक संस्था गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी द्वारा पावन धाम आश्रम  भूपतवाला में इस कैंप का आयोजन हुआ। इसमें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ नरेश चौधरी के देख रेख में डॉक्टरों की टीम आम लोगों की जांच करेगी | 

ट्रस्ट के महामंत्री सुनील गर्ग एडवोकेट व कंट्रोलर ट्रस्टी अंशुल श्री कुंज ने बताया कि उक्त शिविर में लोगों की जांच कर संस्था  द्वारा निशुल्क  दवाओं का वितरण होगा, साथ ही अंशुल श्रीकुंज ने जानकारी दी कि संस्था ने इस शिविर का आयोजन लोक कल्याण की भावना से किया है |आज कल आई फ्लू के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में संस्था द्वारा उक्त कैंप से उत्तरी हरिद्वार के लोगों को काफी राहत मिलेगी |

  संस्था के महामंत्री सुनील गर्ग एडवोकेट, कंट्रोलर ट्रस्टी अंशुल श्री कुंज, उपाध्यक्ष रविंदर सूद, डॉ भरत अग्रवाल, सचिव सुरिंदर गोयल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, स्वामी वेदांत प्रकाश, रेड क्रॉस के सचिव नरेश चौधरी, योगेश गर्ग, मनविंदर सग्गू आदि ने बैठक कर शिविर की तैयारियों को पूरा किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *