किच्छा पहुंचे राहुल,किसान और कार्यकर्ताओं से होगा संवाद,जानिए आज का पूरा शेड्यूल !

विधानसभा चुनाव के चलते नेताओं का राज्यों में आना जाना लगा हुआ है इसी कड़ी में आज शनिवार को राहुल गांधी को 70 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली रूबरू हो रहे हैं। कुमाऊं के किच्छा और बाद में हरिद्वार में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। देर शाम उनका हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती का कार्यक्रम है।

गंगा आरती करेंगें राहुल- जानिए सुबह से अब तक का शेड्यूल-आज राहुल गांधी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पंतनगर पर पहुंचे,जिसके बाद वह यहां से किच्छा के लिए रवाना हुए। यहां से राहुल जनसभा स्थल पर पहुँच गए हैं। राहुल कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ संवाद करेंगे। यहां से वह फिर पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे और जौलीग्रांट के लिए उड़ान भरेंगे। जौलीग्रांट से वह हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित नेहरू युवा केंद्र पहुंचेंगे, कार्यकर्ता सभी विधानसभा सीटों पर उनके कार्यक्रम से लाइव जुड़ेंगे। शाम को राहुल हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लेंगें।

रोड शो का भी हो सकता है आयोजन-आज राहुल गांधी के कार्यक्रम के विषय में महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि इस दौरान 70 विधानसभा क्षेत्रों में करीब एक लाख 40 हजार लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों में बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से रोड शो के लिए भी अनुमति मांगी गई है। आगे अनुमति हो जाती है तो एक रोड शो का भी आयोजन होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *