दुबई एक्सपो के शुभारम्भ में पीएम मोदी ने कहा: भारत और यूएई की मैत्री का प्रतीक है पवेलियन

नई दिल्ली/दुबई : संयुक्त अरब अमीरात में आज से दुबई एक्सपो का आग़ाज़ हो गया है। इसके साथ ही यहां इंडिया पवेलियन भी लांच किया गयाहै। भारतीय पवेलियन के लांच होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत और संयुक्त अरब अमीरात की बढ़ती मैत्री का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी विविधता के लिए प्रसिद्ध है। हमारे पास विभिन्न संस्कृतियां, भाषाएं, व्यंजन, और संगीत हैं. यही विविधिता हमारे दुबई एक्सपो के पवेलियन में देखी जा सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने पिछले सात सालों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई अहम सुधार किए हैं. पीएम ने यह भी कहा कि भारत स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है. हम सभी को भारतीय पवेलियन लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक्सपो 2020 की मेन थीम कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत इस एक्सपो में सबसे बड़े पवेलियनों में से एक के साथ भाग ले रहा है। मुझे विश्वास है कि यह एक्सपो यूएई और दुबई के साथ हमारे संबंधों को और मजबूत करने में काफी मददगार सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पवेलियन की थीम खुलापन, अवसर, विकास है, और इनके लिए भारत प्रतिबद्ध है. यह भारत की विविधता और निवेश क्षमता को दर्शाता है।