गांधी जयंती पर पीएम का देश को तोहफा,”जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप” को किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायतों से रूबरू होने के बाद आज जल जीवन मिशन के मोबाइल ऐप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष की लॉन्चिंग की है। इस दौरान उन्होंने पानी समितियों से भी वर्तुळ माध्यम से मुलाक़ात की। देश के पीएम मोदी ने कहा, जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता है,और इसे सभी को मन्ना चाहिए।  इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि पानी को हमें प्रसाद की तरह इस्तेमाल करना होगा उसे जरा भी व्यर्थ ना बहाएं। हमें पानी को लेकर अपनी आदतों में बदलाव लाने होंगें।

उन्होंने कहा कि ये विकेंद्रीकरण का भी बहुत बड़ा अभियान है। इससे गांव की महिलाओं को आगे बढ़ने का भी मौका मिलेगा। महिलाओं को आगे बढ़ाने वाला मिशन है। इसका मुख्य आधार, जनआंदोलन और जनभागीदारी है। मोदी ने कहा कि गांव की महिलाओं का सशक्तीकरण हमारी सरकार की प्राथमिकताओं मे ंसे एक है। लड़कियों के स्वास्थ्य पर हमारी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री दफ्तर से जारी सूचना के मुताबिक़,राष्ट्रीय जल जीवन कोष के तहत ग्रामीण इलाकों में घरों, स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर जल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी और नल लगवाए जाएंगे। इस कोष में कोई भी व्यक्ति, संस्थान, कंपनी व एनजीओ दान कर सकता है। पूर्व में ही पीएम मोदी ने इस मिशन को लेकर ट्वीट भी जारी किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि दो अक्टूबर को 11 बजे वे जल शक्ति और ग्राम विकास के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे ग्राम पंचायतों और पानी समितियों से वर्चुअली संवाद कर उन्हें पानी के प्रति जागरूक करेंगे और इस मिशन के फायदे बताएंगे। साथ ही जल जीवन मिशन एप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष को भी लॉन्च होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *