दिल दहलाने एक वारदात सामने आई है। कानपुर के बिधनू की गंगापुर कॉलोनी में प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के सहपाठी छात्र नीलेंद्र की ह्त्या की है आरोपी के लिए सामने आया है कि वो क्रिमिनल वेब सीरीज का शौक़ीन है। उसने ओटीटी प्लेटफार्म पर मिर्जापुर वेब सीरीज चार बार देखी थी। उस सीरीज के कैरेक्टर गुड्डू भइया से वो प्रभावित था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सरेआम कत्ल करके इलाके में दहशत फैलाना चाहता था। मूलरूप से महाराजपुर, रूमा के लालापुर गांव का रहने वाला हत्यारोपी अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। माता-पिता के प्यार में वो बहुत बिगड़ा बच्चा रहा है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता था।
एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने इस मामले के बारे में बताया है कि उसकी लड़ाई-झगड़े की आदत से तंग आकर परिजनों ने उसे उसके फूफा के पास गंगापुर भेजा था। कभी फूफा के मोबाइल तो कभी दोस्त का मोबाइल लाकर अक्सर रात-रातभर वेबसीरीज देखता था। अपने स्कूल के दोस्तों पर भी जरा सी बात पर हाथ छोड़ देता था। कई बार उसके दोस्तों ने उसे गुड्डू पंडित के डायलॉग भी बोलता रहता था। हत्यारोपी छात्र किसी भी तरह का पछतावा नहीं कर रहा था। नीलेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता रहा ,जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, आरोपी छात्र हाथ में चाकू लिए खड़ा रहा। कपड़े नीलेंद्र के खून से सन चुके थे। कोई दहशत देखने को नहीं मिली, जबकि कक्षा में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई।

