ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज एएसआई के सर्वे पर 26 जुलाई शाम पांच बजे तक रोक लगाईं है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए हैं। मस्जिद में कोई तोड़फोड़ नहीं होनी चाहिए। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एएसआई के आज के सर्वे के दौरानतोड़फोड़ नहीं होनी है। अभी सिर्फ सर्वे में मस्जिद की नपाई का काम जारी है। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे के काम को दो-तीन दिन टालने की अपील है।
ज्ञानवापी में आज सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने सर्वे किया है जहां मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और इस याचिका में ज्ञानवापी मस्जिद मैनेजमेंट कमेटी, अंजुमन इंतजामिया मस्जिद ने वाराणसी की जिला अदालत के फैसले पर रोक लगाने की अपील की है। मस्जिद की तरफ से वरिष्ठ वकील हुजैफा अहमदी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ज्ञानवापी मस्जिद मैनेजमेंट कमेटी से कहा है कि वह वाराणसी जिला अदालत के फैसले पर रोक के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में जाए।

