चमोली में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट साइट पर हुए रदर्नाक हादसे में जांच जारी है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर हुई भीषण दुर्घटना में विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।पुलिस की ओर से ज्वाइंट वेंचर कंपनी के सुपरवाइजर पवन चमोला, विद्युत विभाग की लाइनमैन महेंद्र सिंह और उत्तराखंड जल संस्थान गोपेश्वर के सहायक अभियंता हरदेव लाल आर्य को गिरफ्त में लिया गया है। दूसरी तरफ केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एम्स पहुंचकर चमोली हादसे के घायलों से बातचीत की और उन्होंने एम्स निदेशक सहित हादसे के घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी पूछताछ की। छह लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, पांच लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं
चमोली घटना पर तीन आरोपी गिरफ्तार

