टिहरी में गदेरे में बही छात्रा,मचा हड़कंप 

भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में आज बड़ा हादसा हुआ है जहां सुबह त10 वीं की छात्रा उफनाते नदी में अचानक बहती चली गई। 15 वर्षीय काशिस पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कै पास स्कूल जा रही गांव के पास छुवानी तोक में उफन रही गदेरे में छात्र बाह रही थी। तभी भरत लाल की नजर जब छात्रा पर पड़ी तो वह भी छात्रा को बचाने के लिए दौड़े।  चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे। और उफनते हुए गदेरे से बच्ची को बाहर निकाला। अब छात्रा का इलाज जारी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगदीश सिंह खाती ने बताया कि उक्त जगह पर नाला निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *