मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सचिन मीणा के पिता सचिन नेत्रपाल ने बताया कि सीमा की रात से तबीयत खराब है। वो बहुत कमजोरी महसूस कर रही है। फिलहाल सीमा बात भी नहीं कर पा रही है। घर पर उसका इलाज किया जा रहा है। घर से निकले डॉक्टर ने कहा कि वो सीमा को ड्रिप लगाकर आए हैं।
हाल ही में पाकिस्तानी महिला के जासूस होने का शक और पाकिस्तान से भारत आने के सही वजह जानने के लिए यूपी एटीएस और अन्य जांच एजेंसियों ने दो दिन तक पूछताछ की थी। पाकिस्तानी महिला के अलावा सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल से भी यूपी एटीएस ने कई घंटे तक पूछताछ की थी।
पूछताछ के बाद सीमा और सचिन गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर आए। शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। सचिन की तबीयत भी बिगड़ गई है। दोनों को घर पर ड्रिप लगाई गई है। शनिवार को सीमा और सचिन के वकील रबूपुरा स्थित घर पर पहुंच कर दोनों से मिले।सचिन मीणा के पिता नेत्रपाल के साथ शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने सीमा की तरफ से दया याचिका दायर की।

