आगरा में यमुना पार महताब बाग के पास बने आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के ताज व्यू प्वाइंट से बीती रात करीब 9:30 बजे ड्रोन उड़ाकर ताजमहल की सुरक्षा में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ड्रोन उड़ा रहे हैदराबाद के तीन पर्यटकों को धरदबोचा। देर रात उनसे पुलिस ने पूछताछ की । पर्यटकों का कहना था कि उन्हें ताज के पास ड्रोन नहीं उड़ाने की कोई ऐसी जानकारी नहीं थी,जहां ड्रोन उड़ाया गया, वह ताज की 500 मीटर की दूरी में आता है। जिन ड्रोन उड़ानें वाले पर्यटकों से पूछताछ की गई है उनमें नाम मोहम्मद शमसुद्दीन, शिवा और भीम बताए। उनके पास मेहताब बाग की दो टिकट थीं। एडीए कर्मचारी नहीं मिले। पर्यटकों से दो ही टिकट लेने के बारे में पूछताछ की गई है। लेकिन आपको बतादें की ताज के पास ड्रोन उड़ानें का यह मामला कल पहली बार नहीं हुआ है। भारतीय से लेकर विदेशी पयर्टक तक ड्रोन उड़ा चुके हैं। अब सवाल उठता है कि महताब बाग में पर्यटक ड्रोन लेकर चले गए, लेकिन पुलिसकर्मियों को कैसे पता नहीं चला।और भी कई अन्य सवाल खड़े हो गए हैं। जब ड्रोन उड़ाया गया तब अन्य कर्मचारी कहां पर थे? कई बार अधिकारी एंटी ड्रोन डिवाइस लगाने पर विचार कर चुके हैं। महताब बाग पर पीएसी तैनात रहती है। पुलिसकर्मी भी रहते हैं। कई बार पर्यटक होटलों से जानकारी नहीं होने की वजह से भी ड्रोन वहां उड़ा दिया करते हैं।
ताजमहल पर उड़ा ड्रोन तो मचा हड़कंप,जानिए पूरा मामला

