नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के मामलों में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है.संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आ रही हैं। कोरोना के नए मामले 20,000 से भी कम हो चुके थे लेकिन आज सामने आए आंकड़ों ने फिर से चौंका दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में देश भर में कुल 23,529 नए केस मिले हैं। इसके अलावा 28,718 लोग स्वस्थ हुए हैं । हालांकि, इस दौरान 311 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के साथ ही अब तक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.33 करोड़ के पार पहुंच गई है। नए मामलों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्टिव मामलों में भी कमी आ रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो, देश में कोरोना के 2 लाख 77 हजार 20 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 30 लाख 14 हजार 898 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 37 लाख 39 हजार 980 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 48 हजार 62 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं। यहां पर 12 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।
देश में बीते 24 घंटे में 23 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित

