उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। यहां आज भी नए मरीजों का आंकड़ा 500 से कम रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 493 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राज्य का आंकड़ा बढ़कर 45995 तक पहुंच गया है। वहीं इस अवधि में ठीक होने वालों की संख्या भी 1413 रही है। यानी इतने लोग अस्पतालों से ठीक हो कर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। आज मिले मामलों में देहरादून जिले के 173, हरिद्वार के 53, नैनीताल के 47, टिहरी के 65, उधमसिंह नगर के 60, उत्तरकाशी के 40 मरीज शामिल हैं। वहीं 11 कोरोना संक्रमितों की मौत की भी खबर है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। वहीं दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में दो तथा डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल अल्मोड़ा तथा एसएन हॉस्पिटल अल्मोड़ा में भी एक-एक मरीज की मौत हुई है।
Related Posts
कल अचानक सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की बैठक क्यों?
नई दिल्ली : फिर से घातक वायरस कोरोना देश में चिंताजनक स्थितियां पैदा कर रहा है। जिसके मद्देनज़र देश को इस आगामी छत्रे से…
उत्तराखंड में 23 नए संक्रमित मिले, 115 एक्टिव केस,सख्ती बढ़ी
कोरोना का प्रकोप फिरसे जारी है लोगो में संक्रमण को लेकर डर कम भले ही हो लेकिन इसके मामलों में लगातार…
उत्तराखंड में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा,दो माह बाद मिले 29 संक्रमित
देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से जहाँ एक तरफ कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है वहीँ दूसरी…

