रुड़की में बम मिलने की खबर से मचा हड़कंप,जांच शुरू 

कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार में  धूम मची है।  वहीँ रुड़की और हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब है । इस दौरान रुड़की में कांवड़ पटरी पर एक शिविर के पास विस्फोटक की सूचना मिलने से अफरातफरी मच गई है। खबर है कि हैंड ग्रेनेड जैसी कुछ वस्तु वहां मिली है और अब एटीएस की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। 

वहीं, घटना स्थल वाली सड़क से आवाजाही बंद कर दी गई है।  अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार, सेना की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले निष्क्रिय बम आदि मिल चुके हैं। एसपी देहात एसके सिंह ने कहा है कि कोई पुरानी संदिग्ध वस्तु मिली थी। सूचना पर एटीएस टीम द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *