एयरफोर्स अधिकारी बन परदे पर नज़र आएंगी कंगना, फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार 

कंगना रणौत को सिनेमा की धाकड़ अभिनेत्री कहा जाता है।  उनकी कई फिल्मों में अभिनय ने दर्शकों पर एक अलग ही छवी छोड़ी हैं।  वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री देश में अक्सर हो रहे विवादों और हादसों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री की सूची में हैं। हाल ही में कंगना रणौत की फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई  जिस फिल्म में अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे। हालाँकि फिल्म कुछ ख़ास चली नहीं। 

लेकिन अब जल्द आने वाली उनकी फिल्म तेजस मं उनका जबरदस्त लुक आउट हुआ है। फिल्म की रिलीज डेट भी पता चल गई है। कुछ समय पहले उनकी बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी का टीजर रिलीज हुआ था। इमरजेंसी का टीजर बहुत ही शानदार है। तेजस फिल्म फिल्म के रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

कंगना ने लिखा है कि , ‘वायुसेना के बहादुर पायलट के सम्मान में। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ इस फिल्म की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के इर्द-गिर्द घूमती है और इसका मकसद उन बहादुर सैनिकों को प्रेरित करना और उनमें गर्व की गहरी भावना पैदा करना है जो रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *