SRK के जन्मदिन पर फैन्स को तोहफा, ‘डंकी’ फिल्म का इंतज़ार

‘जवान’ मूवी के बाद अब किंग खान की नई फिल्म डंकी दर्शकों को मनोरंजित करने जल्दी आने वाली है। शाहरुख खान ‘डंकी’ के साथ बड़े पर्दे पर अपने फैंस का दिल जीतने फिर से आ रहे हैं। दर्शक राजकुमार हिरानी और किंग खान की जोड़ी पर पर्दे पर धमाल मचाते देखने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म के फर्स्ट लुक का काफी लंबे समय से इंतजार में थे। फिल्म के बज को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि यह भी टिकट खिड़की पर धमाल मचाने वाली है।

फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए ‘डंकी’ के मेकर्स ने आज शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके फैंस को गिफ्ट दिया है।  यह तोहफा और कुछ नहीं बल्कि ‘डंकी’ का फर्स्ट ड्रॉप वीडियो है, मेकर्स ने फैंस को फिल्म की झलक भी दिखाई है। शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म ‘डंकी’ की घोषणा की। उसी दिन से यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। शाहरुख खान के जन्मदिन को उनके सभी फैंस स्पेशल बनाने में लगे हैं, वहीं ‘डंकी’ के मेकर्स ने प्रशंसकों को ही सरप्राइज देकर इसे ग्रैंड बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *