सड़क हादसे में क्रिकेटर बेटे के साथ बचे,मचा बवाल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार के साथ हादसा हुआ है, उनकी गाड़ी को बीती देर रात मंगलवार को कमिश्नर आवास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मारी। इसमें प्रवीण कुमार बहुत किनारे से बचे। खबर मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर आए। आरोपी कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।  क्रिकेटर प्रवीण कुमार मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर को जा रहे थे जहां उनका बेटा भी उनके साथ था। कमिश्नर आवास के नजदीक पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रवीण कुमार और उनका बेटा सकुशल बच गए। भीड़ ने चालाक को पकड़ लिया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सीओ अरविंद चौरसिया भी वहां पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *