उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के इरादे पीएसटी किए है जिसके चलते आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम किया है। जिले के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को ढेर किया। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि एक संयुक्त ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को ढेर किया है। आतंकी पीओजेके से भारतीय सीमा की तरफ घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके को घेर लिया । मौके पर अभी तलाशी अभियान जारी है। 13 जून को माच्छिल सेक्टर में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर किए गए थे।
घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तलाशी अभियान जारी

