बिहार पुलिस की बड़ी कार्यवाही,104 लोग गिरफ़्तार

शिवहर : बिहार पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी कर 104 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर की गई है। पुलिस ने इस दौरान 72 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार है। शिवहार में इस दौरान कुल 104 लोगों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा मोतिहारी में शराब पीकर हंगाम करने के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी की एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मो. महफुज को गिरफ्तार कर लिया है।
मोतिहारी के मुफसिल थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें अशोक तिवारी, अबास सहनी नंदपुर तथा चितरंजन दास बसंतपुर, कृष्णा मुखिया, सोनू कुमार, उमेश महतो हरकैना, चंद्रकि साह पटपटरिया आदि शामिल हैं. इधर, मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर रोड में देर रात गलत तरीके से ड्राविंग कर रहे युवकों की गाड़ी का पुलिस ने पीछा किया। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद कार सवार को पुलिस ने पकड़ लिया। कार से देशी व विदेशी शराब बरामद हुई। युवकों की पहचान सिकंदरपुर बांध रोड निवासी प्रमोद महतो व मुसहरी के चकासन वैद्यनाथ निवासी शत्रुघ्न के रूप में हुई है।