सपा विधायक ने भी अब फिल्म आदि पुरुष पर अब प्रतिक्रया दी है। शिवपाल सिंह यादव ने फिल्म आदिपुरुष पर मचे विवाद को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से भगवान श्रीराम कथा से जुड़े प्रेरक चरित्रों को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए भाजपाइयों को देश से माफी मांगनी होगी। ट्वीट कर कहा कि सस्ते व सतही संवाद वाले सिनेमा के जरिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व उनकी कथा के विराट व प्रेरक चरित्रों को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है।
आदिपुरुष पर सपा नेता की प्रतिक्रिया, बदनाम ना करो!

