साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘कबाली’ को प्रोड्यूज करने वाले प्रोडूसर केपी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। असल में प्रोड्यूसर केपी चौधरी को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए है। केपी चौधरी को कथित तौर पर ड्रग्स रखने के आरोप में साइबराबाद पुलिस ने 13 जून को हिरासत में लिया था। एसआईटी ने उन्हें तब पकड़ा जब वह हैदराबाद के राजेंद्रनगर में अपने किस्मतपुर के आवास से बाहर आ रहे थे। खबरों की माने तो,पुलिस को उनके पास से 82.75 ग्राम कोकीन के 90 पाउच भी मिले हैं। पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। केपी चौधरी के पास से 82.75 ग्राम कोकीन के 90 पैकेट मिले हैं। पता चला कि उन्होंने हाल ही में गोवा से कोकीन के 100 पाउच मंगवाए थे।
एसआईटी ने प्रोड्यूसर को कोकीन के साथ किया गिरफ्तार

