राहुल का केंद्र सरकार पर निशाना,कही ये बात

नई दिल्ली : देश के नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह से पहले पक्ष-विपक्ष के बीच जबरदस्त हंगामा हो रहा है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों समेत 19 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इन दलों ने केंद्र सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप लगाया है. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने हिंदी में ट्वीट कर लिखा है कि संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं करवाना और उनको समारोह का भी न्योता न देना, देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। राहुल ने कहा है कि संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों से बनती है। इससे पहले बीजेपी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसा था। शेरगिल ने कहा था कि राहुल गांधी को संवैधानिक औचित्य पर सलाह जारी करने से पहले अपनी पार्टी के सहयोगियों का सम्मान करना सीखना चाहिए।