बाइक सवार दंपती की मौत-मासूम मच्छी की भी गई जान-बेटा घायल

अमरोहा के बुरावली क्षेत्र में रहरा हसनपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक पर दम्पति की उनकी 2 साल की मासूम बेटी मौत हो गई। बेटा घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक दंपति बाइक पर सवार होकर तेहरवीं में शामिल होने के लिए निकले थे।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी मजदूर नरोत्तम सिंह (35) आज सोमवार की सुबह को अपनी पत्नी अंकुश देवी (33), चार साल के बेटे प्रिंस और 2 साल की बेटी कोमल के साथ बाइक पर सवार होकर रहरा थाना क्षेत्र के गांव उकावली में पहुँच रहे थे।

उकावली में नरोत्तम की ससुराल है। करीब 10 दिन पूर्व नरोत्तम के ससुर की मृत्यु हुई थी। आज सोमवार को तेहरवीं होनी थी। तेहरवीं में शामिल होने के लिए नरोत्तम का परिवार बाइक पर निकला था।हसनपुर रहरा मार्ग पर गांव गंगवार में सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दो साल की बच्ची कोमल की मौत हो गई जबकि अन्य तीनों घायल हो गए।हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *