आज बुधवार को सीएम धामी काशीपुर पहुंचे, जहां मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर को जिला बनाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि जिलों के नए सृजन के लिए एक कमेटी इसपर काम कर रहे हैं। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद यहां नए जिले तैयार किए जाएंगे। काशीपुर के बाईपास और फ्लाईओवर निर्माण कार्य जल्दी पूरा किए जाने के आदेश हैं। सीएम धामी ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर फिर कहा कि वह किसी के विरोधी नहीं हैं लेकिन लैंड जिहाद को किसी हाल में नहीं रहने दिया जाएगा।
सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन करने पहुंचे पहुंचे सीएम ने जनसभा में कहा कि प्रदेश को और आगे ले जाने के लिए वह समान नागरिक संहिता लाएंगे और 30 जून तक ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। सीएम ने ये भी कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
सीएम धामी नै भाजपा कार्यालय को कहा मंदिर –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां बाल सुंदरी देवी के आशीर्वाद से काशीपुर में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय देवालय के समान है।

