पिथौरागढ़ एसबीआई शाखा प्रबंधक मोहम्मद ओवेश ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर से परिवार के लोग शोक में डूब गए हैं। बीती छह मई की सुबह करीब 10 बजे एसबीआई धारचूला में तैनात सुरक्षा गार्ड दीपक क्षेत्री निवासी भगवानपुर, (देहरादून) ने बैंक प्रबंधक मोहम्मद ओवेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी सेना ने किसी तरह आग बुझाकर झुलसे प्रबंधक को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद 40 प्रतिशत तक जले प्रबंधक ओवेश को हेलीकाॅप्टर से हल्द्वानी स्थित कृष्णा अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। आज बुधवार को उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। आरोपी गार्ड दीपक क्षेत्री को पुलिस ने उसी दिन हिरासत में लेकर धारा 307/436 आईपीसी के अंतर्गत केस दर्ज किया था।
पिथौरागढ़ : एसबीआई बैंक प्रबंधक की इलाज के दौरान मौत

