उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज मंगलवार को भीषण सड़क हादसा होने की खबर मिली। जहां जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास ऑटो में दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी जिसमें एक ही परिवार के ऑटो सवार नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दुर्घटना के वक्त ऑटो में 14 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ऑटो सवार कानपुर देहात के मूसानगर निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में यशोदा (35) पत्नी अनिल, अनिल (38) पिता सोनेलाल, छोटू (6 माह) आदि शामिल हैं।
फतेहपुर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

