देश की राजधानी दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक़, दिल्ली के साकेत के पुष्प विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल में मंगलवार सुबह 6:45 बजे बम रखे होने की सूचना मिली। बम की सूचना ईमेल के जरिए मिली है। पुलिस मौके पर है।
दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि मेल आने के बाद स्कूल में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सभी जगह चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। यह पता किया जा रहा है कि यह मेल कहां से और किसने भेजी है।26 अप्रैल को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। जांच में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।
स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

