देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून,पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में जिला सहकारी बैंको में सहकारिता विभाग के तहत हुए भर्ती घोटाले की जांच को अब एक साल से ऊपर हो गया है। और अब जांच रिपोर्ट को एक बार फिर से जांच समिति के पास भेजा गया है। इस रिपोर्ट के लिए विधि और कार्मिक विभाग की भी राय ली जा चुकी है। जिसके बाद जांच समिति ने अपनी फ़ाइनल रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जांच समिति ने जो रिपोर्ट शासन को सौंपी है उसमें बैंक के जनरल मैनेजर , चेयरमैन सहित कई अन्य अधिकारियों की मेल-जोल का उल्लेख है।
अब देखना यह है की क्या सरकार इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगी ? क्योंकि इस जांच रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद घोटाले में लिप्त इन अधिकारियों पर कार्यवाही होना तय है। बता दें कि इस भर्ती घोटालें के बाद प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जांच समिति के गठन करने का आदेश दिया था। अपर रजिस्ट्रार नीरज बेलवाल ने इस भर्ती घोटालें की जांच पूरी कर यह रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। इसके बाद शासन ने इस रिपोर्ट को कार्मिक विभाग को भेज दिया गया है।

