थपली बाबा मजार पर भी चला जेसीबी, लोगों ने किया विरोध

कार्बेट टाइगर रिजर्व अन्तर्गत वन क्षेत्र में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने के लिए सख्ती की गई है।  बिजरानी रेंज, आमडन्डा बीट के फूलताल ब्लाक स्थित थपली बाबा मजार को ध्वस्त किया गया है। इससे नाराज  स्थानीय लोगों ने यहां जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत किया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के रेंजर बिंदरपाल ने कहा कि धार्मिक संरचना के धारणाधिकार की पुष्टि नहीं हुई है और सही कारण से मजार को अवैध मना गया इसे ध्वस्त किया गया। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से इसे हटाया गया है। पूर्व मे टाइगर रिजर्व द्वारा संबंधित मजार को धारणाधिकार प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया था।  मजार 120 से डेढ़ सौ साल पुरानी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *