विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए वुवाद के बाद चर्चाए गरम हैं. बीती एक मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हराया। इसी मैच में कोहली काफी आक्रामक अंदाज में दिखाई दिए थे। मैच ख़त्म हुआ तो लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर के उनकी कहासुनी हुई। मामला बिगड़ने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कोहली और गंभीर को अलग करवाया और शांत किया।
मैच के बाद बीसीसीआई ने कोहली और गंभीर पर जुर्माना लगाया है जिसके चलते कोहली और गंभीर लेवल दो के अपराध के दोषी हैं और उनमें से प्रत्येक पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना देना होगा। लखनऊ के नवीन उल हक भी कोहली से झड़प में सामने आए थे।मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया। हालाँकि विराट कोहली को इस जुर्माने की राशि नहीं भरनी होगी। आमतौर पर फ्रेंचाइजी ही खिलाड़ियों पर लगने वाले जुर्माने की राशि भर देती हैं। कोई नियम नहीं है कि फ्रेन्चाइसी खिलाड़ियों की राशि से जुर्माना नहीं भर्ती, लेकिन ऐसे में आरसीबी की फ्रेंचाइजी भी जुर्माने की राशि भरने के बावजूद विराट कोहली की सैलरी में कटौती कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

