देश में संक्रमण का खतरा कुछ कम.बीते 24 घण्टें में 30 हजार से कम मरीज़

 नई दिल्ली : भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका लगातार जताई जा रही है। जिसके चलते महाराष्ट्र और  सही नहीं हैं लेकिन अन्य राज्यों में संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। लेकिन अभी कुछ बीते दिनों में संक्रमण  भारी गिरावट आई है। जिसके चलते अगर बात करें बीते 24 घंटे की तो देश में बड़ी राहत है,186 दिनों बाद आज देश में सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे कम आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़,24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,964 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 383 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 34,167 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर आज 3,01,989 पहुंच गई जो कि 186 दिनों में सबसे कम है। देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,45,768 हो गई है संक्रमण से लड़ाई में ढाल बनकर खड़ा टीकरण भी देश में अच्छी रफ़्तार से चल रहा है जिसके चलते अभी तक भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 82,65,15,754 हो गया है। लेकिन केरल में हालत समान्य नहीं हो रहे हैं। और यहाँ आंकड़ा बढ़ता ही आ रहा है बीते 24 घंटे में 15,768 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 214 लोगों की जान गई। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 39 हजार 953 और मृतकों की संख्या बढ़कर 23,897 हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *