देहरादून : कोरोना की रफ़्तार उत्तराखंड में फिरसे तेज़ है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 62 नए संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 47 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, कोरोना की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 592 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को 751 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 45, टिहरी में 10, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में दो, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.53 प्रतिशत और संक्रमण दर 7.63 प्रतिशत दर्ज की गई।आईसीएमआर से लगभग 34 सरकारी व निजी पैथोलॉजी लैब मान्य है। कोविड जांच कम होने के साथ ही सैंपल की रिपोर्ट आने मिलने से दो से तीन दिन का समय लग रहा है।
उत्तराखंड: 62 नए संक्रमित मिले,592 सक्रिय

