मुख्तार अंसारी की पत्नी विदेश भागने की फिराक में, लुकआउट नोटिस जारी 

यूपी में माफियाओं की ख़ैर नहीं चल रही जहां अतीक का सूपड़ा साफ़ हो चुका है वहीँ अब माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस को अफ्शा अंसारी के विदेश भागने पर शक बना हुआ है। जिसकी वजह से लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। इसकी जानकारी धनंजय मिश्रा सीओ सिटी मऊ ने साझा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और पंजाब समेत सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर नोटिस से सबंधित सूचना पुलिस को जारी की है। उस पर हाल ही में पुलिस ने इनाम भी रखा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *