नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह युद्ध प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर अचानक समीक्षा बैठक रखी है ,यह एक उच्च स्तरीय बैठक है। पीएम इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे और साथ ही देश के लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए चर्चा होगी।
सभी जानतें है कि सूडान में सेना व रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जारी गृहयुद्ध को लेकर मंगलवार देर शाम को दोनों पक्षों ने 24 घंटे के संघर्ष विराम पर हामी भरी थी लेकिन अबजल्द यह युद्धविराम टूट गया है बीते बुधवार को पांचवें दिन तक देश में डब्ल्यूएचओ ने 270 मौतों की बात बताई और करीब 2,600 से ज्यादा घायल हुए थे। वहां फसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत पूरे मामले पर करीबी नजर बनाए हुए हैं औरविदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई व सऊदी अरब से वार्ता कर समन्वय शुरू कर दिया है। देश में किसी अनजान जगह पर 31 भारतीयों के फंसे होने की खबरें हैं।
सूडान के एक डॉक्टर्स सिंडिकेट ने बताया है कि सैकड़ों लोग मारे गए हैं। कई शव सड़कों पर पड़े हैं लेकिन उन तक पहुंच न बन पाने के कारण सही गिनती नहीं हुई है।

