नई दिल्ली : भारत में फिरसे कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है,पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 38 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीते दिन जहां मंगलवार को मामलें कम सामने आए थे। मंगलवार को केस सात हजार के पार थे और आज बुधवार को 542 केस सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार सुबह तक देश में कोरोना के 63 हजार 562 मरीज सामने आए हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 38 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,45,401 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें केरल में हुईं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
कोरोना : 24 घंटे में 10,542 मामले,एक्टिव केस 63 हजार

