देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब अधिक परेशानी का सबब बनती जा रही है। आज मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में पूरे हफ्ते बारिश होने की आशंका जताई है। इसी बीच आज सोमवार को चमोली जिले में बादलों का कहे जारी है। इसके चलते पंंती कस्बे में बादल फटा है। तेज बहाव में कर्णप्रयाग ग्वालदम हाईवे के पास लगी बीआरओ के मजदूरों की झोपड़िया बह गईं हैं। अच्छी बात ये रही कि इस आपदा में कोई जनहानी नहीं हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसपर पूरी जानकारी ली है। नारायणबगड़ के पंती कस्बे के ऊपरी भाग में तड़के करीब 6 बजे बादल फटने से मंगरीगाड़ में बाढ़ आ गई। जिससे कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे के किनारे बीआरओ के मजदूरों की झोपड़ियां बाह गई हैं।
उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल

