फिर उड़ी अमृतपाल के सरेंडर खबर,लगे पोस्टर 

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आज वैसाखी के मौके पर सरेंडर कर सकता है, हालाँकि इससे पहले भी अमृतपाल के सरेंडर करने की खबर उड़ी थी। बीते दिन गुरुवार को उसके राजस्थान में  होने की  खबर मिली, वहां सर्च ऑपरेशन किया गया और कामयाबी हाथ नहीं लगी। अमृतपाल 27 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा है। 

सरेंडर की अटकलों के बीच पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी गई है। तरनतारन और अमृतसर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं बठिंडा में भी पुलिस अलर्ट कर चुकी हैं। गुरुवार को होशियारपुर में अमृतपाल को पनाह देने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पंजाब के कई इलाकों में नाकाबंदी भी है।  पुलिस को ऐसा लग रहा है कि वो अकाली दल अमृतसर की कांफ्रेंस में सरेंडर कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *