इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, कई तरह की पाबंदियां और कड़े नियम

दुबई : क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज से ख़ुशी का दिन है क्यूंकि आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। आज यूएई में होने वाले इस  टूर्नामेंट का आयोजन दुबई, अबू धाबी और शारजाह के क्रिकेट स्टेडियमों में हो रहा है। बीसीसीआई की तरफ दर्शक यहाँ मैच देखने आ सकते है ये अनुमति पहले ही दी जा चुकी है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां और कड़े नियम भी बनाए गए हैं जिन्हें सभी दर्शकों को फॉलो करना होगा। 
कोविड सेफ्टी में बनाए गए इन सभी नियमों को अन्य सभी आठों फ्रैंचाइजियों के साथ भी साँझा कर दिया गया है। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जाने वाले लोगों को पीसीआर टेस्ट की जरुरत नहीं होगी लेकिन उन्हें कोरोना के टीके की दो डोज लग जाना जरूरी है। फैन्स को सोशल डिस्टैन्सिंग का ख़ासा ध्यान रखना होगा। मैच देखने के दौरान हर वक्त मास्क लगाए रहना जरूरी है। आपको बतादें कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं होगा। दर्शकों को मोबाइल में टिकट को डाउनलोड करने को कहा गया है जिससे उसे गेट स्कैन किया जा सके। 
शारजाह स्टेडियम में होने वाले मैकगोन पर गाइडलाइन अलग लागू होंगी जिसके चलते,स्टेडियम में एंट्री के लिए फैंस की उम्र 16 से अधिक होनी चाहिए। उनके लिए वैक्सीनेशन का सबूत भी जरुरी होगा। यहां पीसीआर टेस्ट का 48 का परिणाम भी जरुरी होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *