विराट और गंभीर के रिश्ते का सच आया सामने, हुआ था मैदान में खुलकर बवाल

आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर  कुछ हुआ था जिसके काफी चर्चा हुई थी। ये चर्चा क्रिकेट की दुनिया में काफी चर्चित रहा। तब गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर थे और कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेल रहे थे। दोनों आरसीबी बनाम एलएसजी मैच के बाद मैदान पर ही भिड़ गए थे। लड़ाई इतनी बुरी तरीके से हुई थी कि बाकी खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ गया था।

इसके बाद 2024 में गंभीर ने टीम बदली और वह केकेआर के मेंटर बन गए। इसके बाद केकेआर बनाम आरसीबी मैच के दौरान गंभीर को कोहली के साथ गले मिलते और हंस-हंसकर बात करते देखा गया। तब लगा कि सब कुछ ठीक हो चुका है। अब गंभीर ने खुद विराट के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है।  गंभीर ने कहा- विराट कोहली के साथ मेरा किसी तरह का रिश्ता टीआरपी के लिए नहीं है। यह दो परिपक्व लोगों के बीच रिश्ता है। हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैदान के बाहर उनके साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। लेकिन, यह जनता को दिखाने के लिए नहीं है। मैंने खेल के दौरान या उसके बाद उनके साथ कितनी बातचीत की है। कोहली एक संपूर्ण पेशेवर, विश्व स्तरीय एथलीट हैं और उम्मीद है कि वह इसी तरह आगे भी जारी रहेंगे।  कभी-कभी, सिर्फ इसलिए कि हम सुर्खियां चाहते हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। अभी, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम दोनों भारत को गौरवान्वित करने के लिए बेहद कड़ी मेहनत करेंगे और यही हमारा काम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *