चेन्नई : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं,आज तमिलनाडु और तेलंगाना को आज पीएम कई सौगातें देंगे। तमिलनाडु में पीएम चेन्नई हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन के साथ साथ कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। एमजीआर रेलवे स्टेशन से चेन्नई-कोयंबटूर स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई । इतना ही नहीं बल्कि पीएम तेलंगाना में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे और सिकंदराबाद से तिरुपति के मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत को भी रवाना करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिकंदराबाद से तिरुपति के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और तेलंगाना के सीएम केसीआर इस कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर तेलंगाना में 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे। हैदराबाद एयरपोर्ट पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने उनका स्वागत किया।
पीएम ने तेलंगाना में वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

