राजस्थान के जोधपुर में बड़ा हादसा,5 की मौत

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर ज़िले के फलोदी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। ट्रक-पिकअप में आमने सामने भिड़ंत होने से ये हादसा हुआ। हादसे में दो बच्चों व एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पिकअप गाड़ी में सवार एक ही परिवार के लोग फलोदी से जांबा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान पिकअप गाड़ी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई।
मौक़े पर मौज़ूद लोगों की मदद से घायलों को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने दो बच्चों व एक महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची का राजकीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।