साउथ मूवी छत्रपति की रिलीज़ डेट का हुआ एलान 

साउथ सिनेमा अब दुनियाभर में  अपना धमाल मचाया हुआ है। अब ऑडियंस को जितना बॉलीवुड फिल्में देखने का इंतजार रहता है, उतना ही वो साउथ फिल्में देखने के लिए बेताब रहते हैं। साउथ सिनेमा के कुछ कलाकार नॉर्थ ऑडियंस के बीच भी अपना दमखम दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते और तेलुगु एक्टर बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास हिंदी सिनेमा का रुख कर रहे हैं। बेल्लमकोंडा सई की सोशल मीडिया पर काफी फैन हैं। अभिनेता बेल्लमकोंडा ने एक तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, छत्रपति 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है। 

 श्रीनिवास की हिंदी सिनेमा एंट्री की तैयारी –
टॉलीवुड अभिनेता बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास ने अब हिंदी सिनेमा में उतरने की तैयारी कर रखी है औरएसएस राजामौली की हिट तेलुगु फिल्म ‘छत्रपति’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म ‘छत्रपति’ की कहानी एक युवा शिवाजी और उसके परिवार की है। शिवा के परिवार को श्रीलंका में उसके समुदाय से अलग कर दिया जाता है और विशाखापट्टनम में उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर रखा जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *