हिंदी फिल्मों में अक्सर विलन का अभिनय करने वाले अभिनेता रजत बेदी मुश्किलों में घिर गए हैं। जिनके खिलाफ डीएन नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। ख़बरों की मानें तो ,रजत बेदी की कार से बीती रात एक शख्स को टक्कर लग गई। जिसके बाद अभिनेता रजत बेदी उस घायल शख्स को लेकर कूपर अस्पताल गए। लेकिन वहां पहुंचकर उसका इलाज शुरू हुआ और परिवार वालो को सूचित भी किया गया। और अभिनेता पीड़ित की पत्नी से मदद का आश्वसान दिया। ताज़ा खबर ये है कि घायल ने दम तोड़ दिया है।
इसके बाद पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है। रजत बेदी भारतीय फिल्म अभिनेता और टेलीविजन निर्माता हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें कोई मिल गया के अपने राज सक्सेना के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। इसके अलावा ये चालीस से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। रजत बेदी को कोई मिल गया, करन अर्जुन और हैलो कौन फिल्मों से पहचान मिली। वह जानी दुश्मन में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं।

