देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है जिसके मद्देनज़र चमोली की जिला पंचायत सदस्य ममता देवी और उनके पति बीजेपी का हाथ थाम लिया है और बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौक़े पर ज़िला अध्यक्ष चमोली रमेश मैखुरी प्रदेश कार्यालय सचिव कौष्टुभा नंद जोशी प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थ्ति रहे।
आपको बतादें कि कुछ ही समय पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को लेकर नाराज कांग्रेस व अन्य दलों को भाजपा ने झटका दिया था। पार्टी ने विरोधी दलों में सेंध लगाते हुए उसके ओबीसी वर्ग के नेताओं व उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि राहुल गांधी के बयान से नाराज होकर अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता अपने दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। बकौल भट्ट, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून व हरिद्वार जिले से कांग्रेस व विभिन्न दलों के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

