बड़कोट : यमुना जयंती के पावन पर्व पर चार धाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट आगामी 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर दोपहर 12 बजकर 41मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। आज मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित शीतकालीन यमुना मंदिर के प्रांगण में पुरोहित समाज की हुई बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का विधिवत ढंग से शुभ मुहूर्त का एलान हुआ। इस मौके पर पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल उपाध्यक्ष,राजस्वरुप उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, पवन उनियाल शीतकालीन पुजारी अंकित,जय कृष्ण, प्रभाकर उनियाल, के अलावा आशुतोष उनियाल, कुलदीप उनियाल, आदि मौजूद थे ।
इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट,पढ़िए तारिख

