नई दिल्ली : दिल्ली में लंबे समय के बाद कोरोना के 117 नए मामलों के निकलने के बाद डर का माहौल हैं। हालांकि जांच बढ़ने से संक्रमण दर में गिरावट हुई हैं। दिल्ली में कोविड के एक्टिव केस 346 निकले है। इनमें से 17 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 212 मरीज ओम आइसोलेशन में हैं साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 11 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें से ज्यादातर दूसरे बीमारी के मरीज भी शामिल हैं। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब बुखार के सभी मामलों की स्क्रीनिंग भी होगी।डॉक्टरों का कहना है कि अभी समस्या गंभीर नहीं हैं, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।
संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार,राजधानी में एक दिन में मामलें बढ़े

