जबरन धर्मांतरण कराने के मामलें में एक साल में यूपी के बरेली जोन के नौ जिलों में अब तक कड़ी कार्रवाई हुई है। धर्मांतरण के सबसे अधिक 11 मामले बरेली जिले में दर्ज हुए हैं, सबसे अधिक गिरफ्तारी भी बरेली जिले में हुईं हैं। अब तक 71 लोगों को जेल जा चुके हैं। करीब एक साल में बरेली जिले में 11 मामले दर्ज किये गए हैं,जिसमें 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया और जबरदस्ती धर्मांतरण के मामलों में पुलिस ने पिछले साल से अब तक जोन भर में 39 मुकदमे लिखे हैं।मुकदमों में 77 लोगों के नाम सामने आए जिसमें पुलिस ने 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं छह आरोपियों की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है।
यहां यहां से गिरफ्तारियां –इस जबरन धर्मांतरण के मामलों में आपको बतादें कि मंडल के बरेली में 28, बदायूं में दो, पीलीभीत में छह, शाहजहांपुर में पांच, मुरादाबाद में नौ, रामपुर में नौ, बिजनौर में चार, अमरोहा में पांच, संभल में तीन लोगों को पकड़ा गया है और संभल के एक-एक मामले में एफआर भी लगाई। वहीं बरेली में दो, पीलीभीत में एक, अमरोहा में दो मामले अभी जांच में हैं। सभी पुलिस अधीक्षकों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

