लखनऊ ; बीते दिन जहाँ दिल्ली पुलिस द्वारा 3 आतंकियों को धरदबोचा गया वही आज यूपी एटीएस को भी बड़ी कामयाबी हांसिल हुई है यूपी के तीन और संदिग्ध आतंकियों को एटीएस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पकड़ा है। इसमें प्रयागराज के करेली से मोहम्मद ताहिर उर्फ मदनी, रायबरेली के ऊंचाहार से मोहम्मद जमील और प्रतापगढ़ के महेशगंज से मोहम्मद इम्तियाज उर्फ कल्लू को एटीएस द्वारा पकड़ा गया है।
आपको बतादें कि अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस बारे में बताया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में दर्ज मामले में यूपी एटीएस ने अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बुधवार को गिरफ्तार किए गए ताहिर, जमील और इम्तियाज के अलावा जीशान, आमिर और मूल चंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
प्रशांत कुमार ने कहा कि इनका मंसूबा प्रदेश की अलग अलग जगहों को बम धमाकों से दहलाना था। बुधवार को गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के यूपी एटीएस ने पकड़कर स्पेशल सेल दिल्ली के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए जीशान के घर से भारी मात्रा में विपस्फोटक बरामद हुए हैं।

